फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l भाजपा सरकार द्वारा वक्फ के कानून में किए गए संशोधन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। इसी के तहत भाजपा ने प्रदेश के प्रत्येक जिले में विधान स्तर पर पत्रकारों से बातचीत कर कानून की जानकारी देने को कहा है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर अमाँपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिओम वर्मा ने गुरुवार को अमापुर भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों को वक्फ संशोधन कानून की जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला महा मंत्री संजय सिंह सोलंकी,अमाँपुर मंडल अध्यक्ष चितर सिंह सोलंकी, ओबीसी जिला मंत्री धनश्याम बघेल, भोले ठाकुर,जिला मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने कहा कि वक्फ सुधार विधेयक मुसलमानों के लिए लाभकारी है। खासकर गरीबों, पसमांदा, महिलाओं, विधवाओं और बच्चों के हित में है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष भी वक्फ बोर्ड को लेकर अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस कानून से करोड़ों गरीब मुसलमानों को लाभ होगा। मुस्लिम समुदाय का बड़ा वर्ग इस कानून का समर्थन कर रहा है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
