महाराजपुर पहलगाम में पिकनिक स्पॉट पर ही आतंकियों को उपलब्ध कराए गए थे हथियार, शुभम की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा समस्तीपुर बीपीएल परिवारों के लिए बकरी पालन योजना, सरकार दे रही अनुदान गुरुग्राम पति-बच्चे छोड़ हुई फरार... फिर लिव-इन में रही 2 साल, पर लव स्टोरी का हुआ दर्दनाक अंत नैनीताल नैनीताल में बवाल का हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान लोगों की मांग पाकिस्तानी मूल के लोगों का देश निकाला हो नई दिल्ली पाकिस्तान से तनाव के बीच राजनाथ सिंह ने की अमेरिकी रक्षा मंत्री से बात, आतंकी हमले को लेकर चर्चा होने की संभावना नई दिल्ली सरकार का भरा खजाना 2 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा का हुआ टैक्स कलेक्शन
EPaper LogIn
महाराजपुर - पहलगाम में पिकनिक स्पॉट पर ही आतंकियों को उपलब्ध कराए गए थे हथियार, शुभम की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा     समस्तीपुर - बीपीएल परिवारों के लिए बकरी पालन योजना, सरकार दे रही अनुदान     गुरुग्राम - पति-बच्चे छोड़ हुई फरार... फिर लिव-इन में रही 2 साल, पर लव स्टोरी का हुआ दर्दनाक अंत     नैनीताल - नैनीताल में बवाल का हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान लोगों की मांग पाकिस्तानी मूल के लोगों का देश निकाला हो     नई दिल्ली - पाकिस्तान से तनाव के बीच राजनाथ सिंह ने की अमेरिकी रक्षा मंत्री से बात, आतंकी हमले को लेकर चर्चा होने की संभावना     नई दिल्ली - सरकार का भरा खजाना 2 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा का हुआ टैक्स कलेक्शन    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

'भारत का मीडिया व मनोरंजन उद्योग अगले दशक में 100 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है',
  • 151171416 - AKANKSHA DUBEY 0 0
    01 May 2025 16:02 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 

भारत का मीडिया और मनोरंजन उद्योग अगले दशक में तीन गुना से अधिक बढ़कर 100 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। इससे लाखों नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। इसका अलग-अलग क्षेत्रों में व्यापक प्रभाव पड़ेगा। अरबपति मुकेश अंबानी ने गुरुवार को ये बातें कही।
मुंबई के जियो वर्ल्ड में आयोजित वेव्स 2025 सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए अंबानी ने कहा, "भारत का मीडिया और मनोरंजन उद्योग आज 28 अरब अमेरिकी डॉलर का है। अगले दशक में यह 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का हो सकता है। यह वृद्धि उद्यमशीलता को बढ़ावा देगी। लाखों नौकरियां पैदा करेगी और सभी क्षेत्रों पर इसका असर पड़ेगा।" उन्होंने कहा कि भारत एक अग्रणी डिजिटल राष्ट्र बन गया है। कहानी कहने के तरीके और डिजिटल प्रौद्योगिकियों का सम्मिश्रण भारत के लिए अद्वितीय है।
अंबानी ने कहा, "मनोरंजन और सांस्कृतिक अनुभवों के प्रभाव और पहुंच कल्पना से परे बढ़ी है । एआई और इमर्सिव टेक्नोलॉजी के साधन हमारी कहानियों को पहले से कहीं अधिक आकर्षक बना सकते हैं और उन्हें तुरंत विभिन्न भाषाओं, देशों और संस्कृतियों के दर्शकों तक पहुंचाया जा सकता है।" अंबानी के अनुसार, इन उपकरणों में निपुणता हासिल करके भारत के सुपर प्रतिभाशाली युवा रचनाकार ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ वैश्विक मनोरंजन उद्योग पर राज करेंगे। उन्होंने कहा, "एक तेजी से अशांत और अनिश्चित दुनिया में, हमारी कहानियां एकजुट करने, प्रेरित करने और समृद्ध करने की अपनी शक्ति के साथ बेहतर भविष्य की उम्मीद देती हैं।" अंबानी के अनुसार भारत का मनोरंजन और सांस्कृतिक उद्योग सिर्फ सॉफ्ट पावर नहीं है बल्कि यह वास्तविक शक्ति है।
अंबानी ने कहा, "हमारी 5,000 वर्षों से अधिक पुरानी सभ्यतागत विरासत में, हमारे पास रामायण और महाभारत से लेकर दर्जनों भाषाओं में लोककथाओं और क्लासिक्स के रूप में कालातीत कहानियों का विशाल खजाना है। वे दुनिया भर के लोगों के दिलों को छूते हैं क्योंकि वे सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों- भाईचारे, करुणा, साहस, प्रेम, सौंदर्य और प्रकृति की देखभाल से जुड़े हैं।"
अंबानी ने कहा कि कोई भी देश भारत की कहानी कहने की शक्ति से मेल नहीं खा सकता। इसलिए, बड़े आत्मविश्वास और रचनात्मकता के साथ, आइए हम अपनी कहानियों को वैश्विक स्तर पर ले जाएं, ताकि विभाजित दुनिया में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत वर्तमान में आधुनिक प्रौद्योगिकियों की ताकत से अभूतपूर्व कायाकल्प का अनुभव कर रहा है। पहलगाम में हाल में हुए आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए अंबानी ने कहा कि सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति "आशा, एकता और अडिग संकल्प" का मजबूत संदेश देती है।
उन्होंने कहा, "यहां एकत्रित हम सभी लोग पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। मोदी जी, शांति, न्याय और मानवता के दुश्मनों के खिलाफ इस लड़ाई में आपको 145 करोड़ भारतीयों का पूरा समर्थन है। उनकी हार निश्चित है। भारत की जीत भी निश्चित है।"
सम्मेलन के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि वेव्स 2025 में 90 देशों के 10,000 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। यह नए भारत का जोश है। यह भारत की भावना है। जो अपने सपनों में साहसी और अपने क्रियान्वयन में तेज और वैश्विक मानकों को पार करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

 



Subscriber

187014

No. of Visitors

FastMail

महाराजपुर - पहलगाम में पिकनिक स्पॉट पर ही आतंकियों को उपलब्ध कराए गए थे हथियार, शुभम की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा     समस्तीपुर - बीपीएल परिवारों के लिए बकरी पालन योजना, सरकार दे रही अनुदान     गुरुग्राम - पति-बच्चे छोड़ हुई फरार... फिर लिव-इन में रही 2 साल, पर लव स्टोरी का हुआ दर्दनाक अंत     नैनीताल - नैनीताल में बवाल का हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान लोगों की मांग पाकिस्तानी मूल के लोगों का देश निकाला हो     नई दिल्ली - पाकिस्तान से तनाव के बीच राजनाथ सिंह ने की अमेरिकी रक्षा मंत्री से बात, आतंकी हमले को लेकर चर्चा होने की संभावना     नई दिल्ली - सरकार का भरा खजाना 2 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा का हुआ टैक्स कलेक्शन