यूपी मऊ। देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा अपराह्न में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई। बतया गया कि थाना कोतवाली नगर मऊ पुलिस द्वारा पी.एम. न. 165/2025 के तहत देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दया राम यादव के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ पूर्वांह में देवाश्रम के जिला सलाहकार मऊ डा. आशुतोष राय द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च विनय हार्डवेयर एंड प्लाई इमिलिया मऊ के प्रोपरायटर विनय कुमार मद्धेशिया द्वारा अपने पिता स्मृतिशेष सुरेश प्रसाद की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया।बताते चलें कि विनय मद्धेशिया के पिता सुरेश प्रसाद दिनांक 21 मई 2019 को स्मृति शेष हो गए थे तभी से प्रत्येक वर्ष मई माह में विनय कुमार मद्धेशिया अपने पिता की स्मृति में एक लावारिस शव के अंतिम संस्कार का खर्च उठाते हैं। उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में डा. आशुतोष राय रामनाथ राम दया राम यादव मालक यादव नारद मुन्ना बरैठा छविलाल सहित घाट संरक्षक संतोष एवं महेंद्र सम्मिलित रहे। उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा। देखे मऊ से परमात्मा नन्द सिंह की रिपोर्ट 151173894
20250501131302656582036.mp4
