महाराजपुर पहलगाम में पिकनिक स्पॉट पर ही आतंकियों को उपलब्ध कराए गए थे हथियार, शुभम की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा समस्तीपुर बीपीएल परिवारों के लिए बकरी पालन योजना, सरकार दे रही अनुदान गुरुग्राम पति-बच्चे छोड़ हुई फरार... फिर लिव-इन में रही 2 साल, पर लव स्टोरी का हुआ दर्दनाक अंत नैनीताल नैनीताल में बवाल का हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान लोगों की मांग पाकिस्तानी मूल के लोगों का देश निकाला हो नई दिल्ली पाकिस्तान से तनाव के बीच राजनाथ सिंह ने की अमेरिकी रक्षा मंत्री से बात, आतंकी हमले को लेकर चर्चा होने की संभावना नई दिल्ली सरकार का भरा खजाना 2 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा का हुआ टैक्स कलेक्शन
EPaper LogIn
महाराजपुर - पहलगाम में पिकनिक स्पॉट पर ही आतंकियों को उपलब्ध कराए गए थे हथियार, शुभम की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा     समस्तीपुर - बीपीएल परिवारों के लिए बकरी पालन योजना, सरकार दे रही अनुदान     गुरुग्राम - पति-बच्चे छोड़ हुई फरार... फिर लिव-इन में रही 2 साल, पर लव स्टोरी का हुआ दर्दनाक अंत     नैनीताल - नैनीताल में बवाल का हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान लोगों की मांग पाकिस्तानी मूल के लोगों का देश निकाला हो     नई दिल्ली - पाकिस्तान से तनाव के बीच राजनाथ सिंह ने की अमेरिकी रक्षा मंत्री से बात, आतंकी हमले को लेकर चर्चा होने की संभावना     नई दिल्ली - सरकार का भरा खजाना 2 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा का हुआ टैक्स कलेक्शन    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर जगह-जगह हुआ पूजन अर्चन, जयघोष की गूंज
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    30 Apr 2025 19:42 PM



भगतपुर में भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते श्रद्वालु

भगतपुर में फरसा पूजन करते श्रद्वालु

रैठे आश्रम में भगवान परशुराम का पूजन अर्चन करते श्रद्वालु

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर विभिन्न स्थानों पर धूम-धाम से समारोह पूर्वक आयोजन हुये। मुख्य कार्यक्रम डभियार के समीप भगतपुर तिराहे पर स्थिति भगवान परशुराम के मंदिर पर हुआ। यहां ब्राम्हण महासभा भारत के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी पं0 शिवशंकर सोहगौरा तथा डां0 शशिधर तिवारी के संयोजन में अनुयायियों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्प वर्षा व भव्य आरती कर आराधना पूजा की। वही ब्राम्हण महासभा भारत के तत्वाधान में मंदिर से किठावर बाजार व पहाड़पुर से कार्यक्रम स्थल तक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से एक सेक्सन पीएससी व सांगीपुर व अंतू थानों की पुलिस मशक्कत करती दिखी। जयंती समारोह में लोक गायक पं0 परशुराम क्रोधी के भजनो पर लोग मंत्रमुग्ध दिखे। कार्यक्रम में आयोजन समिति के डॉ0 शशिधर तिवारी व मुख्य अतिथि पं0 शिवशंकर तिवारी सोहगौरा द्वारा समाजसेवी राणा सूबेदार सिंह चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल, आचार्य राजेन्द्र पाण्डेय, अधिवक्ता कमलेश मिश्र राजा, समाजसेवी आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, लोक गायक परशुराम क्रोधी, विवेक मिश्र, रवीन्द्र तिवारी को भगवान परशुराम का चित्र तथा अंगवस़्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल से लेकर शोभायात्रा में भगवान परशुराम का जयघोष गूंजता दिखा। वही रैठे स्थिति जीव जंतु कल्याण सेवा आश्रम में भगवान परशुराम की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। यहां स्वामी जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि ब्राम्हण सर्वकल्याण का उपासक हुआ करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामचंद्र तिवारी व संचालन भईयाराम तिवारी ने किया। इस मौके पर रवीन्द्र तिवारी, महेश प्रसाद तिवारी, मोनू तिवारी, मुन्नू तिवारी, आचार्य त्रिवेणीधर शुक्ल आदि रहे। इधर बाबा घुइसरनाथ के समीप बूढेश्वरनाथ धाम में भी भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के संयोजक रामकृष्ण मिश्र नगरहा के संयोजन में सामूहिक सुंदरकांण्ड का आयोजन हुआ। यहां भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प वर्षा भी हुई। कार्यक्रम में पं0 बेनीमाधव मिश्र, व्यापार मण्डल अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, रमाकांत मिश्र मधुबनी , विपिन तिवारी, विवेक तिवारी, मधुकर तिवारी, फूलचन्द्र पाण्डेय का आयोजन समिति ने सम्मान किया। इस मौके पर रमाकांत मिश्र, प्रभाकर उपाध्याय, उपेन्द्र मिश्र, आलोक मिश्र, शिवम पाण्डेय, अवधेश शुक्ल आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

187014

No. of Visitors

FastMail

महाराजपुर - पहलगाम में पिकनिक स्पॉट पर ही आतंकियों को उपलब्ध कराए गए थे हथियार, शुभम की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा     समस्तीपुर - बीपीएल परिवारों के लिए बकरी पालन योजना, सरकार दे रही अनुदान     गुरुग्राम - पति-बच्चे छोड़ हुई फरार... फिर लिव-इन में रही 2 साल, पर लव स्टोरी का हुआ दर्दनाक अंत     नैनीताल - नैनीताल में बवाल का हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान लोगों की मांग पाकिस्तानी मूल के लोगों का देश निकाला हो     नई दिल्ली - पाकिस्तान से तनाव के बीच राजनाथ सिंह ने की अमेरिकी रक्षा मंत्री से बात, आतंकी हमले को लेकर चर्चा होने की संभावना     नई दिल्ली - सरकार का भरा खजाना 2 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा का हुआ टैक्स कलेक्शन