फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगर बसखारी (अंबेडकरनगर)। एक विक्षिप्त महिला के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी लगते ही हरकत में आई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।बसखारी की रहने वाली एक महिला (40) मानसिक रूप से विक्षिप्त है। कई वर्षों से बाजार में ही दिन-रात घूमती रहती है। 27 अप्रैल की रात वह बाजार में घूम रहीं थीं। नशे में धुत बसखारी निवासी अमित गौड़ और सम्मनपुर के सतरही निवासी मनोज कुमार ने उसको पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को होने के बाद पुलिस तक पहुंच गई।पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मंगलवार की सुबह हंसवर मोड़ के पास से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संतकुमार सिंह ने बताया कि गैंगरेप का केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों को कोर्ट भेजा गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल
क्षेत्र में रात में एक विक्षिप्त महिला के साथ दो लोग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करते हैं। पुलिस को इसकी कानोकान कान खबर नहीं लगती है। यह घटना पुलिस की चौकसी पर सीधे तौर पर सवाल खड़ा कर रही है। एसपी केशव कुमार ने सभी थाना प्रभारियों और बीट पुलिसकर्मियों को रात में क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दे रखे हैं। इसके बाद भी इस प्रकार की घटनाएं पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठा रही है।
अंबेडकर नगर ब्यूरो चीफ सुनील दुबे
