EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शतरंज में हिमाचल की टीम ओवरऑल विजेता, बास्केटबाल में असम व योग में केरल का दबदबा
  • 151171416 - AKANKSHA DUBEY 0 0
    25 Apr 2025 21:07 PM



 फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 

राष्ट्रीय मास्टर खेलों के पांचवें दिन योग, टेबल टेनिस और जूडो समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। योग में केरल और असम के प्रतिभागियों ने बहुत ही खूबसूरती से विभिन्न योगासनों को करके दिखाया। योग में विभिन्न वर्गों में 30 से लेकर 75 वर्ष तक के 42 महिला और पुरुष प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें खास बात यह भी रही केरल के योग स्कूलों से करीब 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 25 महिलाएं मुस्लिम समुदाय से रही और खुद को योग में शामिल होने पर गर्व महसूस कर रही थीं। असम की मोमिता ने अपना खूबसूरत प्रदर्शन करके सबका मन मोह लिया।
मोमिता असम ने योगासन का स्कूल चलाती हैं और योग जैसी भारतीय पुरातन विधा को जीवन के लिए बेहतर मानती हैं। केरल की जरीना ने भी अपने खूबसूरत प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। योग में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल केरल की महिला टीम में प्राप्त किए जबकि दूसरे नंबर पर असम की टीम रही। इसके अलावा योगासन प्रतियोगिता में महिला वर्ग की 55 प्लस में केरल की जरीना ने स्वर्ण, बसंथा ने रजत और इंदुलेखा ने कांस्य पदक जीता। 50 प्लस आयु वर्ग में भी केरल ऊषा नायर ने स्वर्ण, विजी जॉन ने रजत और नसीम ने कांस्य पदक जीता। 45 प्लस आयु वर्ग में असम की मोनिका ने स्वर्ण, केरल की सुनीता ने रजत जीता। 40 प्लस आयु वर्ग में केरल की सिमथा ने स्वर्ण और प्रासीथा ने रजत पदक जीता।
पुरुष की बॉस्केटबाल प्रतियोगिता के 30 प्लस आयु वर्ग में हरियाणा की टीम विजेता और हिमाचल की टीम उपविजेता रही। जबकि महिला वर्ग में महाराष्ट्र विजेता और हरियाणा की टीम उपविजेता रही। 35 प्लस आयु वर्ग में जम्मू की पुरुष टीम विजेता और केरल की टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग में महाराष्ट्र विजेता और हिमाचल की टीम उपविजेता रही। 40 प्लस आयु वर्ग के पुरुष वर्ग में केरल विजेता और जेएंडके उपविजेता रही। जबकि महिला वर्ग में जम्मू कश्मीर की टीम विजेता रही। पुरुष 45 प्लस आयु वर्ग में हरियाणा विजेता और केरल की टीम उपविजेता रही। जबकि महिला वर्ग में असम की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। 50 प्लस में पंजाब के पुरुषों की टीम विजेता और हरियाणा की टीम उपविजेता रही। जबकि महिला वर्ग में महाराष्ट्र की टीम विजेता रही। वहीं, शतरंज प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने सबसे अधिक पदक जीतकर ओवरऑल का खिताब जीता।

 

 

 

 



Subscriber

188469

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे