बिहार समस्तीपुर। जिला के अन्तगर्त हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के परिदाह पंचायत के पंचायत सरकार भवन परिसर में महिला संवाद जागरूकता अभियान चलाया गया। करीब 4:00 बजे में महिला संवाद का आयोजन परिदाह पंचायत सरकार भवन परिसर में किया गया।इस मौके पर उपस्थित महिला संवाद जागरूकता वाहन के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को महिलाओं के लिए चलायी जा रहे, विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने भी अपनी-अपनी समस्याएं रखी. अनुभव को साझा किया गया. हसनपुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सनोज कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए इसके लाभ लेने के तरीके बताये. उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण सरकार का लक्ष्य है. इसके तहत महिलाओं ने कई क्षेत्र में अपनी उपलब्धि बतायी है। मौके पर जीविका के क्षेत्रिय समन्वयक सतीश कुमार, सामुदायिक समन्वयक सौरभ कुमार सहीत सैकड़ो जीविका दीदी मौजूद थे। देखे समस्तीपुर से दिनेश पासवान की रिपोट 151130247

20250424090249821222132.mp4
20250424090646787736440.mp4