फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रयागराज। कोरांव बाजार के गांधी चौराहा के पास पड़रिया स्थित आरती मेडिकेयर में 20 अप्रैल 2025 दिन रविवार को दोपहर बाद 3 बजे के आसपास एक प्रसूता ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया, जन्म के बाद तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। ज्ञातव्य हो कि किहुनी कला गांव की रहने वाली प्रसूता वंदना शुक्ला पत्नी राज बिहारी शुक्ला को रविवार को दोपहर में अचानक प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे कोरांव बाजार के आरती मेडिकेयर लेकर आए जहां दोपहर बाद 3 बजे के करीब प्रसूता ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल की ओर से बताया गया कि सभी बच्चे स्वस्थ हैं, और प्रत्येक बच्चा ढाई किलोग्राम का है। प्रसव के बाद बच्चों को अस्पताल में ही रखा गया है। प्रसूता के पति राज बिहारी शुक्ला ने बताया कि पहली बार मेरी पत्नी वंदना एक बच्ची को जन्म दिया था। दूसरी बार वह एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जिनमें दो पुत्र और एक पुत्री हैं। तीनों बच्चों के स्वस्थ होने को लेकर जहां प्रसूता खुश थी, वहीं उसका पूरा परिवार भी आनंदित था। अस्पताल प्रबंधन आरती पाण्डेय की भी प्रसूता के परिजनों के द्वारा सराहना की गई। रिपोर्ट - मनोज कुमार शर्मा 151010475
