उत्तराखंड हल्द्वानी
पत्रकार प्रेस परिषद के उर्वादत्त बने प्रदेश सचिव
हल्द्वानी (उद संवाददाता)। पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष अशो गुलाटी ने नैनीताल के पूर्व जिला अध्यक्ष उर्वा दत्त भट्ट को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। अशोक गुलाटी ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपते हुए फूल माला। पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान अशोक गुलाटी ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार पूर्व जिला अध्यक्ष उर्वा दत्त भट्ट ने जिलाध्यक्ष रहते हुए संगठन को मजबूत बनाने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। संगठन के प्रति उनके समर्पण और निष्ठा को देखते हुए उन्हें अब प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गयी है। उनके प्रदेश सचिव बनने से संगठन प्रदेश में और मजबूत बनेगा। वहीं नवनियुक्त प्रदेश सचिव उर्वा दत्त भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है, उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए आगे भी हर संभव प्रयास किया जाएगा।
