EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दोनों पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से घायल
  • 151112186 - RAMNIVAS 0 0
    13 Apr 2025 19:43 PM



आगरा। रविवार शाम को थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव कल्याणपुरा में पिछले कई सालों से चल रहे जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए।दोनों पक्षो में जमकर लाठी ठंडी चले गए।वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव कल्याणपुरा निवासी उदयभान सिंह और श्री कृष्ण दोनों पक्ष के बीच जमीनी विवाद को लेकर पिछले कई सालों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि रविवार शाम करीब 5 बजे उदयभान सिंह ट्रैक्टर लेकर विवादित जमीन को जोतने के लिए पहुंच गया।जिसकी भनक दूसरे पक्ष के श्री कृष्ण को लग गई। वह भी खेत पर आ गया।और ट्रैक्टर से खेत जोतने का विरोध करने लगा।इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी।और दोनों के बीच गाली गलौज शुरू हो गया।देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष में जमकर लाठी,डंडे,ईंट कुल्हाड़ी चल गए। जिसमें दोनों पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष से उदयभान सिंह और उसका चचेरा भाई घनश्याम, दूसरे पक्ष से श्री कृष्णा, रामकुमार, शिवराम, शिव शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रथम पक्ष को मेडिकल के लिए भर्ती कराया है। आरोप है कोई दूसरे पक्ष को घायल अवस्था में होने के बावजूद भी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती नहीं कराया है। जिस पर परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत अधिकारियों से करने की बात कही है। वही इस मामले में एसीपी पिनाहट वीरेंद्र दुबे का कहना है जमीनी विवाद में जो भी घायल उसका मेडिकल कराया जाएगा।चाहे वह किसी भी पक्ष का हो। रिपोर्ट - डिस्ट्रिक इंचार्ज रामनिवास 151112186



Subscriber

187936

No. of Visitors

FastMail