अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भारत ने चीन के साथ बीजिंग में की कूटनीतिक वार्ता
  • 151171416 - AKANKSHA DUBEY 0 0
    25 Mar 2025 19:27 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया  रूस-यूक्रेन युद्ध विराम को लेकर अमेरिका की मध्यस्थता में वार्ता हो रही। अब क्रेमलिन के एक अधिकारी ने कहा कि प्रस्तावित युद्ध विराम को लेकर रियाद में हुई बातचीत की रूस और अमेरिका समीक्षा कर रहे हैं। जल्द ही दोनों देशों के अधिकारी एक बार फिर संपर्क कर सकते हैं। लेकिन अभी इसकी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी बात कर सकते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध विराम को लेकर अमेरिका और रूस के प्रतिनिधियों की बैठक सोमवार को सऊदी अरब के रियाद में हुई थी। इससे एक दिन पहले अमेरिकी अधिकारियों ने यूक्रेन की एक टीम के साथ रियाद में अलग से बातचीत की थी। मंगलवार को क्रेमिलन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रियाद में हुई बातचीत की मॉस्को और वॉशिंगटन समीक्षा कर रहे हैं। अभी क्रेमलिन ने चर्चा की कोई भी जानकारी सार्वजनिक करने से मना कर दिया है। पेस्कोव ने कहा कि यह एक तकनीकी वार्ता थी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच भी बातचीत की कोई योजना नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर ऐसा किया जा सकता है। हालांकि दोनों देशों के बीच संपर्क बना रहेगा, लेकिन यह कैसे होगा, इस बारे में कोई योजना नहीं बनाई गई है। इसके अलावा रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच तीन तरफा बैठक आयोजित करने की भी कोई योजना नहीं है।तीन साल से जारी यूक्रेन युद्ध में 30 दिन के अस्थायी युद्धविराम पर सैद्धांतिक सहमति बनी थी,लेकिन अभी तक इस पर पूरी तरह अमल नहीं हो पाया है। दोनों देशों के बीच अब भी ड्रोन और मिसाइलों से हमले जारी हैं। युद्धविराम के लिए सबसे बड़ा विवाद यह है कि कौन-कौन से ठिकाने हमलों से सुरक्षित रहेंगे। अमेरिका का कहना है कि ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को इस समझौते में शामिल किया जाना चाहिए, जबकि रूस केवल ऊर्जा सुविधाओं तक इसे सीमित रखना चाहता है। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि वह रेलवे और बंदरगाहों को भी इस सुरक्षा के दायरे में लाना चाहते हैं। रियाद में हुई रूस-अमेरिका वार्ता में भाग लेने वाले सांसद ग्रिगोरी करासिन ने बताया कि बातचीत बहुत दिलचस्प और कठिन थी। हम पूरे दिन इस पर लगे रहे। करासिन ने कहा कि मॉस्को और वाशिंगटन की स्थिति हमेशा एक जैसी नहीं होती है, लेकिन दोनों पक्ष सहयोग के तरीकों की तलाश जारी रखेंगे, क्योंकि यह तय है कि संघर्ष को रोकने के लिए सहयोग जरूरी है।

मिसाइल हमले में घायलों की संख्या में इजाफा
यूक्रेन के शहर सुमी पर हुए रूसी मिसाइल हमले में घायलों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। इसमें 23 बच्चे शामिल हैं। कुर्स्क क्षेत्र की सीमा के पार सुमी पर रूस ने हमला किया था। यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि रूसी सेना ने रात भर सात क्षेत्रों पर हमले किए। पोल्टावा क्षेत्र में एक गोदाम पर ड्रोन का मलबा गिरने से दो लोग घायल हो गए। ज़ापोरिज्जिया शहर के बाहर दो लोग घायल हो गए। खेरसॉन में रूसी ड्रोन हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया।

 

 

 

 

 

 

 

 



Subscriber

188580

No. of Visitors

FastMail

अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी