EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूत स्तम्भ - विकास चौहान
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 0 0
    25 Mar 2025 18:02 PM



फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर जहांगीराबाद। भाजपा जिला अध्यक्ष पद की कमान दोबारा मिलने के बाद मंगलवार को जहाँगीराबाद में विकास चौहान का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के बाद जिलाध्यक्ष ने स्वामी विवेकानन्द चौक पर स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

नगर के संतोष साईं फार्म हाउस में जहाँगीराबाद के भाजपा कार्यकर्ता मुनेंद्र राघव, सैंकी पाठक, पंकज ठाकुर, मनोज गुप्ता व कैलाशचंद सैनी द्वारा आयोजित स्वागत समारोह विधायक संजय शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस मौके पर विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष कैलाश सैनी और मुनेश शर्मा, डॉ. मोहित कपासिया, रामपाल सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दोनों नेताओं का बुके आदि देकर स्वागत किया। विधायक संजय शर्मा, पालिकाध्यक्ष किशन पाल लोधी, दीपक दुल्हैरा, दिवाकर सिंह, डॉ सूरजभान माहुर, महिपाल लोधी व रामपाल लोधी आदि ने अपने विचार रखते हुए विकास चौहान को कर्मठ जिलाध्यक्ष बताया और सरकार के आठ साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। स्वागत से गदगद विकास चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाना उनकी प्राथमिकता है। कार्यकर्ता भी संगठन को मजबूत बनाने में जुट जाएं। इस मौके पर अजीत हिमाचल, विष्णु बाबा, उमेश गुप्ता, भवतोष गुर्जर, डॉ संतोष गुप्ता, योगेश गोयल, पवित्र कौशिक, उमा गुप्ता, अंशु शर्मा समेत नगर पालिका के सभासद व पार्टी की महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सभासद मनोज शास्त्री ने किया। रिपोर्ट - डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज सुनील कुमार 151044750



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना