EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सेल्समेन ने ही बीयर की दुकान से की थी चोरी
  • 151186854 - SUNIL KUMAR DUBEY 0 0
    25 Mar 2025 16:42 PM



फर्स्ट न्यूज़ इंडिया उत्तर प्रदेश अंबेडकर नगर आलापुर के रामनगर में बीयर की दुकान से चोरी की वारदात को सेल्समैन ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने सेल्समैन को गिरफ्तार कर उसके पास से बीयर, नकदी व क्षतिग्रस्त डीवीआर बरामद किया है।बीती 18 मार्च की रात रामनगर में बीयर की दुकान से संदिग्ध हालात में करीब साढ़े तीन लाख रुपये की बीयर चोरी हो गई थी। चोरी के बाद सेल्समैन विकास यादव ने ही अगली सुबह पुलिस और दुकान मालिक को सूचना दी थी। इसके बाद थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने जांच शुरू की तो सेल्समैन की भूमिका शक के दायरे में आ गई।सेल्समैन ने बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने जहांगीरगंज के ग्राम लखनडीह निवासी विकास यादव को सोमवार की सुबह जयराम जनता इंटर काॅलेज रामनगर के पीछे सड़क के किनारे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के पास से 1.02 लाख रुपये नकद, सात पेटी बीयर व एक क्षतिग्रस्त डीवीआर बरामद किया गया है। इसके बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा गया है।

अंबेडकर नगर ब्यूरो चीफ सुनील दुबे



Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना