EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

22 साल बाद हत्या के आरोप से मुक्त हुए चार लोग
  • 151171416 - AKANKSHA DUBEY 0 0
    24 Mar 2025 21:28 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 

एटा। सिकंदरपुर वैश्य थानांतर्गत (वर्तमान में जनपद कासगंज के अधीन) 22 साल पहले एक दलित व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या की गई। इस आरोप में 4 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मुकदमे की सुनवाई पूरी होने पर विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट मनीषा ने चारों को दोषमुक्त करार दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव रानीडामर के रहने वाले सुआलाल की हत्या 10 दिसंबर 2003 को की गई थी। उसकी पत्नी पुत्तनदेवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि भूसा चोरी में टिंचू ठाकुर निवासी गांव राजा रिजौला पर शक जताया गया था। इससे टिंचू नाराज था। 10 दिसंबर की रात के समय टिंचू, बबलू, उसका भाई ओमवीर, वीरपाल सभी निवासी गांव रानी डामर ने पति के ऊपर तमंचों से फायर कर दिए। ओमवीर ने उनको बांके से भी काटा। पुलिस ने विवेचना के बाद चारों के विरुद्ध आरोपपत्र न्यायालय में भेज दिया।बचाव पक्ष ने कोई गवाह पेश नहीं किया। जबकि अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में 9 गवाहों को पेश किया गया, लेकिन अदालत में सुनवाई के दौरान कुछ गवाह अपने बयानों से पलट गए तो कुछ के बयान विरोधाभासी रहे। ऐसे में पूरा मामला संदेहपूर्ण हो गया। अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए चारों आरोपियों को दोषमुक्त किया।

 

 



Subscriber

188590

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना