EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

असम: खाई में ट्रक गिरने से 5 लोगों की मौत, हादसे से पहले सेलिब्रेट कर रहे थे प्री-क्रिसमस पार्टी
  • 151045426 - NEETU SINGH 0 0
    03 Dec 2018 15:19 PM



असम के पहाड़ी जिले पश्चिम कार्बी आंगलोंग में एक शक्तिमान ट्रक के खाई में गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 50 से अधिक गंभीर घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उनमें से कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. जिले के जीरिकिंगडॉन्ग में आयोजित प्री-क्रिसमस के एक इवेंट में भाग लेकर 60 -70 लोग ट्रक में बैठकर अपने घरों के लिए वापस लौट रहे थे. इसी बीच सोमवार तड़के 3.30 बजे के आसपास ड्राइवर ने धुंध की वजह से आपा खो दिया और ट्रक खाई में जा गिरा. इस हादसे में फेस्टिंगजङ तेरोंग, मैरिना टेरोगपी, जेंगसुडान सिन्थानगपि, जसलीन इंगतीपोई और लीडर तेरोंग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 50 से अधिक गंभीर रूप से चोटिल और जख्मी हो गए.


Subscriber

188808

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक