यूपी मऊ l देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा अपराह्न में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया l इसकी जानकारी संस्था के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा दी गई l बतया गया कि थाना कोतवाली नगर मऊ द्वारा पी.एम. न. 20/2025 के तहत देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के सदस्य राम नाथ राम के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ अपराह्न देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई l अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च मूल रुप से सहरोज मऊ निवासिनी व जनपद गोण्डा में ए. एन. एम पद पर तैनात प्रिया राय द्वारा अपने पति स्मृतिशेष विनोद राय के पुण्यतिथि के अवसर पर सहर्ष वहन किया गया l
बताते चलें कि पी. एम. न. 16/2024 के तहत थाना कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना मऊ द्वारा दिनांक 15.01.2024 को पोस्ट मार्टम कराये गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव अंतिम संस्कार हेतु देवाश्रम को सौंपा गया था जिनको विधि विधान से मुखाग्नि देकर देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी. एन. सिंह द्वारा अस्थि कलश संरक्षित कर लिया गया था एवं उस अज्ञात शव के अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च प्रतिमा मेटरनिटी एवं आई रिसर्च सेंटर मऊ के ख्याति लब्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. एच. एन. सिंह द्वारा वहन किया गया था l देखे यूपी इस्ट से स्टेट ब्यूरो चीफ चैनल परमात्मा नन्द सिंह की रिपोट 151173894

20250117143309450745413.mp4