EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

स्पर्श दर्शन पर रोक के बीच बाबा विश्वनाथ के अरघे में गिरी महिला
  • 151000002 - RASHMI TRIPATHI 0 0
    10 Jan 2025 19:40 PM



श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में महिला दर्शन के दौरान अरघे में गिर गई। उस समय शृंगार भोग आरती के लिए सफाई चल रही थी। सफाई कर रहे सेवादारों ने उन्हें उठाया। यह घटना तब हुई जब महाकुंभ को देखते हुए बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन पर प्रतिबंध लगा है। शृंगार भोग आरती के लिए सफाई चल रही थी। इसी दौरान एक महिला गर्भगृह में घुस गई और उसने काशी विश्वनाथ को स्पर्श करने की कोशिश की। इसी दौरान वह अरघे में गिर गई। सफाई कर रहे सेवादारों ने उसे बाहर निकाला। मंदिर प्रशासन की ओर से बाबा के स्पर्श दर्शन पर महाकुंभ तक रोक लगाई गई है। केवल झांकी दर्शन ही हो रहा है। मामले में विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि वह महिला बाबा के अरघे से जल लेने गई थी। मगर, उसके संतुलन बिगड़ने से गिर गई। वह मंदिर में स्वयं सेवा करती है। वह हुंडी गिनने में मदद करती है।



Subscriber

187646

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश