EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विराट को लेकर पोंटिंग के बयान पर भड़के कोच गंभीर, बोला- रिकी का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना देना?
  • 151171416 - AKANKSHA DUBEY 0 0
    11 Nov 2024 17:16 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने विराट कोहली की फॉर्म को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के बयान की आलोचना की है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर ने सीनियर बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा का समर्थन किया है। पोंटिंग ने हाल ही में कोहली के फॉर्म पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि कोहली के अलावा अगर किसी अन्य खिलाड़ी ने पांच साल में दो शतक बनाए होते तो वह टीम में नहीं होता। अब गंभीर ने पोंटिंग पर निशाना साधा है। गंभीर से जब पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रवाना होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस में सीनियर खिलाड़ियों की खराब फॉर्म के बारे में पूछा गया तो मुख्य कोच ने कहा कि पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कोहली और रोहित में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की भूख है। उन्होंने कहा, 'पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना-देना है? मुझे लगता है कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बारे में सोचना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें विराट और रोहित के लिए उन्हें किसी भी तरह की चिंता नहीं है। गंभीर ने कहा, 'मुझे लगता है कि रोहित और विराट बेहद मजबूत खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ हासिल किया है और भविष्य में भी हासिल करते रहेंगे। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे अभी भी वास्तव में कड़ी मेहनत करते हैं और वे अभी भी भारतीय क्रिकेट को लेकर भावुक हैं, वे अभी भी बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं और यह कुछ ऐसा है जो बहुत महत्वपूर्ण है। भारतीय ड्रेसिंग रूम में रन, विकेट या जीत के लिए भूख मेरे लिए महत्वपूर्ण है और यही चीज ड्रेसिंग रूम में मौजूद बाकी लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि भारतीय टीम में बहुत भूख है और खासकर पिछली सीरीड में जो हुआ उसके बाद तो हमारे खिलाड़ी अच्छा करना चाहते हैं।' 



Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना