EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार जिला न्यायाधीश न्यायिक हिरासत में भेजे गये
  • 151006974 - LALTA PRAJAPATI 0 0
    15 Nov 2018 15:52 PM



भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी एक जिला न्यायाधीश को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तेलंगाना के भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो ने उनके खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एसीबी के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया कि रांगा रेड्डी जिला अदालत के 14 वें अतिरिक्त जिला न्यायाधीश वैद्य वारा प्रसाद को एसीबी न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें 28 नवम्बर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें चंचलगुडा के केन्द्रीय कारागार भेज दिया गया है। हैदराबाद स्थित तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्यों के लिए उच्च न्यायालय को इस न्यायाधीश के खिलाफ शिकायत याचिका मिली थी कि उन्होंने कथित रूप से अकूत संपत्ति एकत्र कर रखी है। इन आरोपों के प्रारंभिक सत्यापन के बाद अदालत ने भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो को उनके खिलाफ आगे कार्यवाही करने का आदेश दिया था


Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना