एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।
कर्नाटक उपचुनाव: येद्दयुरप्पा के बेटे और कुमारस्वामी की पत्नी को मिली जीत
- 151006974 - LALTA PRAJAPATI
0
0
06 Nov 2018 22:24 PM
बेंगलुरु,। कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों में मतदाताओं ने सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन को दीपावली का बोनस दिया है। गठबंधन ने दो लोकसभा और दोनों विधानसभा सीटें जीत ली हैं।भाजपा के खाते में सिर्फ एक लोकसभा सीट आई है। इन परिणामों ने राज्य में गठबंधन के भविष्य को लेकर उठते रहे सवालों पर फिलहाल विराम लगा दिया है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की पत्नी भी जीत हासिल करके विधानसभा में पहुंच गई हैं।भाजपा को सबसे बड़ा झटका बेल्लारी लोकसभा सीट पर लगा है जहां से पार्टी 2004 के बाद से लगातार जीत हासिल करती रही है। हालांकि, पार्टी ने अपनी शिमोगा सीट बचा ली है। उपचुनावों में जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि वे 2019 का लोकसभा चुनाव भी भाजपा के खिलाफ साथ मिलकर लड़ेंगे।कांग्रेस-जेडीएस की इस जीत को गठबंधन पर मतदाताओं की मुहर के रूप में देखा जा रहा है। परिणामों से गठबंधन बेहद उत्साहित है क्योंकि इन उपचुनावों को आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर लोगों के रुझान का बैरोमीटर माना जा रहा था। अब 224 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सदस्य संख्या 120 हो गई है जबकि भाजपा के 104 सदस्य हैं।