EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

असमः बंगाली संगठनों ने आज फिर किया बंद का एलान, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
  • 151006974 - LALTA PRAJAPATI 0 0
    03 Nov 2018 10:37 AM



असम में बंगाल संगठनों की ओर से शनिवार को फिर से अगले 24 घंटे के लिए बंद का ऐलान किया गया है। बंद के ऐलान को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल, असम में माहौल तनावपूर्ण है। बता दें कि असम के तिनसुकिया जिले स्थित खेरोनी गांव में गुरुवार की रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक अत्याधुनिक हथियारों के साथ रात करीब आठ बजे हमलावर गांव में ढोला-सादिया पुल के पास पहुंचे और आवाज देकर पांच-छह लोगों को घरों से बुला लिया। उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की और अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस को शक है कि उग्रवादी उल्फा (इंडीपेंडेंट) से जुड़े हो सकते हैं। शुक्रवार को भी ऑल असम बंगाली यूथ स्टूडेंट फेडरेशन ने हत्या के विरोध में जिले में 12 घंटों का बंद बुलाया था। बंद के दौरान जिले में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया गया। विरोध में महिलाएं भी सड़कों पर उतर आईं। महिलाओं ने ढोल-तिनसुकिया राजमार्ग को ब्लॉक कर दिया है और विरोध में टायर जलाए। उधर, असम की आग शुक्रवार को बंगाल तक भी पहुंच गई है। इस हत्या के विरोध में शुक्रवार को उत्तरी और दक्षिणी बंगाल के अलावा सिलिगुड़ी के कुछ हिस्सों में टीएमसी ने भी विरोध प्रदर्शन किया।


Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना