EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भाकियूटि की फर्रुखाबाद में समीक्षा बैठक में आए बुन्देलखण्ड कानपुर जोन के अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी
  • 151045769 - MITESH KUMAR SINHA 0 0
    11 Sep 2024 16:58 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी फर्रुखाबाद। जनपद में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बुंदेलखंड कानपुर जोन के अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, कानपुर मंडल के अध्यक्ष चौधरी रमेश यादव ने जिले की समीक्षा बैठक में भाग लिया बैजनाथ अवस्थी ने किसान नेताओं से बैठक कर संगठन को मजबूत करने के दिशा निर्देश देकर कहा कि संगठन को हर ग्राम स्तर पर पहुंचाना है और वह सक्रिय किसान कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करें उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों को और जिला कमेटी के समस्त पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में संगठन को सक्रिय करना है आगे किसानों को लेकर के हमें लंबी लड़ाई लड़नी है और उन्होंने कहां की बाहिदपुर में गलत तरीके से आबादी क्षेत्र में बना रहे टोल प्लाजा को किसी भी कीमत पर बनने नहीं दिया जाएगा । आगे उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने कहा कि ट्रैक्टर किसान का टैंक है किसान कहीं भी मीटिंग या पंचायत में जाएंगे तो अपना ट्रैक्टर साथ लेकर ही जाएंगे इसको कोई नहीं रोक सकता इसी कड़ी में आगे बोलते हुए कानपुर मंडल के अध्यक्ष चौधरी रमेश यादव ने कहा कि संगठन मजबूत होगा तो हम अपनी लड़ाई को अच्छे ढंग से लड़ पाएंगे किसानों की मदद अच्छे ढंग से कर पाएंगे तो इसलिए सभी जिले के पदाधिकारी और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ मिलकर के ज्यादा से ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाएं और किसानों की समस्याओं का प्रशासन से हल निकलवाए |जिला अध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कहा कि हमारे सभी पदाधिकारी और ब्लॉक अध्यक्ष अपना कार्य सुचारू रूप से कर रहे हैं और हम आगे जिले की समस्त ग्राम पंचायत में जाकर के ग्राम अध्यक्ष और उनकी कमेटियों को पदाधिकारी के सहयोग से पूरी करेंगे । इस अवसर पर बोलते हुए जिला विधिक सलाहकार एवं प्रवक्ता अजय कटियार ने कहा कि राकेश टिकैत जी के आवाहन पर किसानों को ट्रैक्टर और ट्विटर पर सबसे ज्यादा ध्यान देना है ट्रैक्टर रोड पर चलेगा और ट्विटर के माध्यम से सोती हुई सरकार को जागने का काम करेगा ट्विटर के माध्यम से ही हम अपनी बात उच्च स्तर तक पहुंचा पाएंगे । मौके पर कानपुर मंडल मिडिया प्रभारी, जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य, जिला प्रवक्ता अजय कटियार, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिले के समस्त पदाधिकारी समस्त ब्लॉकों के अध्यक्ष समस्त नगर अध्यक्ष और नवनिर्मित ग्राम अध्यक्षों सहित दो सैकड़ा किसान उपस्थित रहे।  रिपोर्ट - मितेश कुमार सिन्हा डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो चीफ 151045769



Subscriber

188655

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना