EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर डॉक्‍टर को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश
  • 151045428 - SHRUTI DUBEY 0 0
    29 Sep 2018 11:41 AM



दिल्‍ली से सटे गाजियाबाद पुलिस ने ठगी के एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो नकली ड्रग इंस्पेक्टर और अधिकारी बनकर एनसीआर के डॉक्टरों को डराता था. यही नहीं, डॉक्टरों से रंगदारी भी वसूलता था. मामले में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर राजकुमार का नाम भी सामने आया है. राजकुमार को इस गैंग का सरगना बताया जा रहा है. गाजियाबाद एसएसपी के मुताबिक राजकुमार दिल्ली पुलिस में किंग्स वे कैंप के तीसरे बटालियन में तैनात है. फिलहाल राजकुमार के चार साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर राजकुमार और उसके साथियों ने साहिबाबाद में एक डॉक्टर के क्लीनिक पर जाकर उसे धमकाया. इन आरोपियों ने डॉक्‍टर के सामने खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताया. इन्‍होंने डॉक्टर से कहा कि अगर तुमने 5 लाख रुपये नहीं दिए तो तुम्हारी झूठी रिपोर्ट बना देंगे. इस डर से डॉक्टर ने उन्‍हें 4 लाख से ज्‍यादा की रकम दे दी. रंगदारी मांगने वालों में इंस्पेक्टर राजकुमार खुद भी शामिल था. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. इस सीसीटीवी को डॉक्टर ने पुलिस को दिया है.


Subscriber

188651

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना