EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उमरहा जय प्रकाश महाविद्यालय में 170 छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया टैबलेट
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    10 Jul 2024 19:16 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र उमरहांँ स्थित जय प्रकाश महाविद्यालय में एम.ए. के 170 छात्र-छात्राओं के बीच बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राप्त निःशुल्क टैबलेट का वितरण किया गया। जिसमें सर्व प्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विनय कुमार श्रीवास्तव ने मांँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुये कहा कि आजकल के आधुनिक दौर में डिजिटल इण्डिया बनाने के लिये विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने हेतु सरकार द्वारा निःशुल्क टैबलेट का वितरण किया जा रहा है। इस डिवाइस के सार्थक उपयोग की जिम्मेदारी आपके ऊपर है। जो पढ़नें में सहायक है। इसलिये इसका उपयोग कर आप अपना ज्ञानार्जन करते रहें। इस मौके पर नोडल अधिकारी अनिल कुमार, डॉ. राजमन प्रसाद, डॉ. गम्भीर सिंह, रीना देवी, राजेश यादव, डॉ. राजकुमारी वर्मा, रविन्द्र कुमार, अरुण यादव, विनोद, सतीश पटेल, राम प्रवेश सिंह आदि मौजूद रहे। लईक आफताब रिपोर्टिंग इंचार्ज चौबेपुर फास्ट नज़ इंडिया151166686



Subscriber

188635

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना