EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लखीमपुर खीरी में सीएम योगी बोले- प्रदेश के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित, बड़ी आबादी को सुरक्षित निकाला गया
  • 151144208 - SARVESH KUMAR 0 0
    10 Jul 2024 18:45 PM



  लखीमपुर खीरी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद शारदा नगर कार्यक्रम स्थल पर बाढ़ पीड़ितों को राहत किट वितरित की। लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ प्रभावित इलाके की स्थिति का जायजा लेने को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर 3:24 बजे शारदा नगर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद 10 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किट बांटी। मुख्यमंत्री ने राहत किट वितरण के बाद महादेव गांव का निरीक्षण किया। बाढ़ के हालातों का जायजा लिया और ग्रामीणों से बात की। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए । मुख्यमंत्री ने बताया कि जिले की करीब एक लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। अभी जिले में कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है। पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मात्रा में राशन सामग्री देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि नदियों के जलस्तर में काफी वृद्धि हो गई थी। इसके कारण जुलाई के पहले सप्ताह में ही बाढ़ की विभीषिका से जूझना पड़ा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ से वर्तमान में प्रदेश के 12 जनपद प्रभावित हैं। बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसएसबी, पीएसी की फ्लड यूनिट के साथ स्थानीय गोताखरों को भी लगाया गया। इसका परिणाम है कि बड़ी आबादी को सुरक्षित निकाला गया है। लखीमपुर खीरी जिले में 38 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। 



Subscriber

188617

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना