EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

यहां कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
  • 151173866 - ANKIT RASTOGI 0 0
    10 Jul 2024 18:26 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड। बाईक पर सवार होकर यहां मुख्य बाजार में एक मेडिकल स्टोर में कार्य के लिए आ रहे युवक को मार्ग में विपरीत दिशा से आ रहे कैंटर चालक ने रौंद दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार के लिये पहले निजी चिकित्सालय और फिर राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। जानकारी के अनुसार ग्राम भागनी बुजुर्ग थाना खजूरिया रामपुर निवासी 20 वर्षीय विशाल पुत्र ओमकार यहां मुख्य बाजार स्थित दयाल मेडिकल स्टोर में काम करता था और प्रतिदिन घर से बाईक द्वारा आता था। बताया जाता है कि आज प्रातः वह अपनी बाईक पर सवार होकर डयूटी के लिये निकला तो मार्ग में ग्राम गोदीखाते के समीप विपरीत दिशा से आते कैंटर चालक ने बाईक को टक्कर मार दी। जिससे विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही विशाल के परिजन मौके पर आ गये और उसे उपचार के लिये एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। फास्ट न्यूज़ इंडिया रुद्रपुर रिपोर्टिंग इंचार्ज अंकित रस्तोगी 151173866



Subscriber

188588

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना