EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

यहां 25 वर्षीय युवक का शव मिला
  • 151173866 - ANKIT RASTOGI 0 0
    09 Jul 2024 17:19 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड। चौकी रम्पुरा क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस के मुताबिकसोमवार शाम को किच्छा राेड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के पास एक 25 युवक की लाश पड़ी हुई थी। यह देख वहां से गुजर रहे लोगों का जमावड़ा लग गया। इस पर किसी ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर रम्पुरा पुलिस चौकी से एसआइ नवीन जोशी पुलिस कर्मियाें के साथ पहुंचे और जानकारी ली। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार को एसआई नवीन जोशी ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान थाना बिलासपुर क्षेत्र ईशा नगर निवासी बबलू पुत्र दर्शन सिंह के रूप में हुई । इसका पता चलते ही बबलू की मां और बहनोई रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इस दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह घर नहीं आता था और रुद्रपुर में ही यहां वहां घूमते रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फास्ट न्यूज़ इंडिया रुद्रपुर रिपोर्टिंग इंचार्ज अंकित रस्तोगी 151173866



Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना