EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दुकान न खोलने पर मनबढ़ों ने दुकानदार और उसकी पत्नी को पीटा।
  • 151019120 - SHIVSENDRA YADAV 0 0
    11 Jun 2024 08:19 AM



यूपी के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव का मामला सामने आया है जहाँ दबंगों ने रात को दुकान खोलवाने को लेकर दुकानदार और उसके परिवार के साथ मारपीट की है।
बता दें कि उक्त गांव निवासी राजकुमार बिंद ने थाना प्रभारी निरीक्षक खुटहन को तहरीर देते हुए बताया कि आठ जून की रात करीब 11 बजे गांव के ही चंदन यादव,अजीत यादव,गोलू यादव ग्राम रसूलपुर तीनों घर पर आए और दुकान खोलने के लिए जबरन दबाव बनाने लगे, जब मैंने इतनी रात को दुकान खोलने से मना किया तो उक्त लोग गाली-गलौज देते हुए मारने पीटने लगे इतना ही नही, मनबढ़ दबंग लड़को ने बीच बचाव करने आई पीड़ित की पत्नी को भी मारा-पीटा, राजकुमार ने बताया कि लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर उपरोक्त के ख़िलाफ़ गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
 
 
रिपोर्टिंग इंचार्ज खुटहन शिवसेन्द्र यादव



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना