EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जम्मू कश्मीर के आतंकी हमले, गोरखपुर के चार श्रद्धालु भी घायल
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 0 0
    10 Jun 2024 17:08 PM



यूपी, गोरखपुर। जम्मू कश्मीर के वैष्णों देवी से रियासी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर रविवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। हमलें में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। इन घायलों में चार श्रद्धालु गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र स्थित पुर्दिलपुर काली मंदिर गली के निवासी थे। हमले के बाद घायलों की पहचान राजेश, रुकसोना देवी, सोनी देवी और एम्स थाना क्षेत्र के कूड़ाघाट भैरोपुर निवासी गायत्री देवी के रूप में हुईl यह चारों एक ही परिवार के हैं। स्वजन ने बताया की उनके परिवार और रिश्तेदार मिलाकर 17 लोग गए थे। इनमें चार लोग दर्शन के लिए जा रहे थे, अन्य 13 लोग गेस्ट हाउस मे रुके थेl इसलिए सिर्फ चार लोग ही घायल हैं। सूचना मिलने के बाद गेस्ट हाउस में रुके लोग उनकी देखभाल कर रहे हैं। इधर जिला प्रशासन के पास घायलों की सूची आने के बाद ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, सीओ कैंट अंशिका वर्मा, एसडीएम सदर मृणाली जोशी और स्थानीय पार्षद मनु जायसवाल घायलों के घर पहुंचकर हालचाल लिया और आर्थिक सहायता राशी भी दी एरिया इंचार्ज जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188827

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक