EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पढ़े लिखें परिंदे कैद हैं, माचिस से मकान में।
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 1 0
    04 Jun 2024 20:29 PM



पढ़े लिखें परिंदे कैद हैं, माचिस से मकान में।  

9 से 6 की ड्यूटी, और मानसिक थकान में।।  

 

**🖋️२**  

मन गांव में ही रह गया, शरीर शहर का वासी है।  

ताज़ा बस, ख़बर यहाँ, तासीर बासी_बासी है।।  

 

**🖋️३**  

दो जन दोनों कमाने वाले, बच्चों को कौन संभाले।  

टारगेट के पीछे भाग रहे हैं, तन को कर, बीमा के हवाले।।  

 

**🖋️४**  

यारों का न संग रहा, न न्योता न व्यवहार।  

खुद के घर जाते हैं बन, जैसे रिश्तेदार।।  

 

**🖋️५**  

कर बंटवारा एकड़ बेचा, वर्ग फीट के दरकार में।  

बिछड़े, पिछड़ा कह के, खो गए अगड़ों के कतार में।।  

 

**🖋️६**  

शुरुवाती; मज़ा बहुत है, एकाकी; स्वप्न; संसार में।  

मुसीबत हमेशा हारा है, संगठिक संयुक्त परिवार में।।

 

**🖋️७**  

मात, पिता न आने को राजी, गांव में नौकरी है कहां जी।

जिनके पास दोनों है बंधुओं, उनका जीवन है शान में 

 

पढ़े लिखें परिंदे कैद हैं, माचिस से मकान में।  

9 से 6 की ड्यूटी, और मानसिक थकान में।।  

 

~Rajesh Shivhare country incharge magazine 151168597🖋️🖋️



Subscriber

188670

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना