प्रयागराज। भाजपा केंद्रीय कार्यालय में पहुंचकर बहुजन समाज पार्टी के नेता अशोक यादव उर्फ नेता बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में माला पहनाकर किया गया। बहुजन समाज पार्टी छोड़ने के बाद यादव समाज अपने को सुरक्षित महसूस कर भाजपा की ओर कर रहा रुख। लगा रहा मोदी योगी नाम के जयकारे।
बता दे अशोक यादव उर्फ नेता बसपा के टिकट से पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। अशोक यादव ने आज अपने पूरे दल बल के साथ हजारों की संख्या में आकर जार्जटाउन स्थिति केंद्रीय चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। तो वही कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अशोक यादव को माला पहनाकर स्वागत किया। अशोक यादव बसपा के जमीनी यादव समाज के नेता हैं जो झूसी के रहने वाले हैं जो फूलपुर संसदीय क्षेत्र सीट में आता है। ऐसे में उनके भाजपा में जुड़ने से पार्टी को बड़ा लाभ होगा क्योंकि उनकी पकड़ ओबीसी समाज पर ज्यादा है। फूलपुर में वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। कुर्मी समाज उसके बाद यादव और मौर्य पाल समाज के वोटर हैं। इन सभी पिछड़ी जातियों में लोगों की अच्छी खासी पैठ मानी जाती है। अशोक यादव पीएम मोदी के कार्यों से बहुत ही ज्यादा प्रभावित हैं जिसकी वजह से इन्होंने लोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ कई वार्डों के पार्षद जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हुए।
शपथ ग्रहण समारोह में अशोक यादव राजकुमार यादव बीडीसी गुलाब चंद दुबे ,गुलाब अंगद, लाल बहादुर यादव मानसिंह यादव , प्रदीप यादव, विनय यादव तमाम लोग मौजूद रहे। उनके साथ-साथ सभी वार्ड के पार्षद सुमित निषाद पार्षद, राममिलन भारतीय पार्षद, सियाराम मौर्य पार्षद, शिवनारायण यादव पार्षद, सूबेदार पार्षद तमाम लोग सदस्यता ग्रहण समारोह में मौजूद होकर माला पहनकर स्वागत किया। रिपोर्ट मनोज सिंह 151008265