प्योंगयांग उत्तर कोरिया में पसरा मातम, रात 2 बजे देश की न्यूज एजेंसी को देनी पड़ी जानकारी नई दिल्ली 12 घंटे के अंदर Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट रद्द नई दिल्ली हिंसा का न करें महिमामंडन, भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार, नगर कीर्तन परेड में लगे थे भारत विरोधी नारे नई दिल्ली बाजार के निवेशकों को लग रहा झटका, निचले स्तर पर मार्केट में हो रहा है कोराबार नई दिल्‍ली Sanju Samson ने महान शेन वॉर्न का तोड़ डाला रिकॉर्ड, Rajasthan Royals के लिए किया बड़ा कारनामा कोझिकोड केरल में West Nile Fever का प्रकोप, तीन जिलों में अलर्ट जारी हैदराबाद हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार ढही; सात लोगों की मौत
EPaper SignIn
प्योंगयांग - उत्तर कोरिया में पसरा मातम, रात 2 बजे देश की न्यूज एजेंसी को देनी पड़ी जानकारी     नई दिल्ली - 12 घंटे के अंदर Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट रद्द     नई दिल्ली - हिंसा का न करें महिमामंडन, भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार, नगर कीर्तन परेड में लगे थे भारत विरोधी नारे     नई दिल्ली - बाजार के निवेशकों को लग रहा झटका, निचले स्तर पर मार्केट में हो रहा है कोराबार     नई दिल्‍ली - Sanju Samson ने महान शेन वॉर्न का तोड़ डाला रिकॉर्ड, Rajasthan Royals के लिए किया बड़ा कारनामा     कोझिकोड - केरल में West Nile Fever का प्रकोप, तीन जिलों में अलर्ट जारी     हैदराबाद - हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार ढही; सात लोगों की मौत    

400 पार के लिए युद्ध स्तर पर लग जाएं कार्यकर्ता: दिलीप पटेल
  • 151008265 - KUMARI MANOJ SINGH 0



प्रयागराज। आज फूलपुर लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने अब तक की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से अबकी बार 400 पार के लिए युद्ध स्तर पर चुनाव अभियान में लग जाने का आह्वाहन किया। मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने बताया कि शनिवार को फूलपुर लोकसभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय जार्ज टाउन क्लब में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक कर कई बिंदुओं पर चिंतन मंथन किया। बैठक के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा फूलपुर के तहत आने वाली पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर पर अब कोई कमी बाकी नहीं रहनी चाहिए। लाभार्थी, सामाजिक एवं विशेष संपर्क अभियान में तेजी लाते हुए उसकी रिपोर्ट जिला से लेकर प्रांत स्तर तक अवश्य भेजने का प्रयास किया जाय। आने वाले दिनों पार्टी युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी में है जिसकी रूपरेखा अभी से बना ली जाए। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने संचालन समिति में जिस कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दी गई है उसकी बिंदुवार समीक्षा करते हुए कहा कि विपक्षियों के पास बौखलाहट के अलावा और कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए जनता के बीच लगातार जाकर संपर्क साधकर नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी कामों की जानकारी पहुंचाएं। विपक्षियों को करारा जवाब दें। लोकसभा प्रभारी बालेंदु मणि त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता के दम पर ही चुनाव लडा जाता है और भाजपा के कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं बस इसे मंजिल तक पहुंचाना है और विजय पताका लहरानी है। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि चुनाव संचालन समिति में जिसको जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका ईमानदारी से निर्वहन करते हुए चुनाव अभियान तक चैन से न बैठें। अध्यक्ष गंगा पर कविता पटेल ने कहा कि संचालन समिति पूरे चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और रणनीति के तहत काम करने से सफलता मिलनी तय है।

संचालन समिति बैठक में इस बात पर जोर दिया गया की समाज का कोई भी वर्ग संपर्क से छूटने न पाए और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए। वन बूथ 20 यूथ के फार्मूले को अब अंतिम रूप देने की रणनीति को क्रियान्वित कर लिया जाए क्योंकि बूथ विजय से ही चुनाव विजय सुनिश्चित है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, लोकसभारी बालेंदु मणी त्रिपाठी, लोकसभा संयोजक विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, अध्यक्ष गंगापार कविता पटेल,  विधान परिषद सदस्य निर्मला पासवान अनीता, त्रिपाठी, अर्चना शुक्ला, अनुज सिंह परिहार, मीडिया प्रबंधन फूलपुर लोकसभा समिति प्रभारी उमेश तिवारी, बृजेश त्रिपाठी, नटवर लाल, नवीन शुक्ला, कुलदीप मिश्र, आनंद जायसवाल, रोहित जायसवाल, अविनाश दुबे, आशुतोष पांडेय, राजेश पटेल, राकेश भारती, प्रशांत शुक्ला, नीलू शुक्ला, अजय हेला, निमिष खत्री, भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र सहित संचालन समिति के लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट मनोज सिंह 151008265


Subscriber

173837

No. of Visitors

FastMail

प्योंगयांग - उत्तर कोरिया में पसरा मातम, रात 2 बजे देश की न्यूज एजेंसी को देनी पड़ी जानकारी     नई दिल्ली - 12 घंटे के अंदर Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट रद्द     नई दिल्ली - हिंसा का न करें महिमामंडन, भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार, नगर कीर्तन परेड में लगे थे भारत विरोधी नारे     नई दिल्ली - बाजार के निवेशकों को लग रहा झटका, निचले स्तर पर मार्केट में हो रहा है कोराबार     नई दिल्‍ली - Sanju Samson ने महान शेन वॉर्न का तोड़ डाला रिकॉर्ड, Rajasthan Royals के लिए किया बड़ा कारनामा     कोझिकोड - केरल में West Nile Fever का प्रकोप, तीन जिलों में अलर्ट जारी     हैदराबाद - हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार ढही; सात लोगों की मौत