EPaper SignIn

दाऊजी के होरंगा में भाभियों ने बरसाए कोड़े देखिए मथुरा की अनूठी होली
  • 151171144 - TEJ SINGH 0



यूपी मथुरा। मथुरा में होली के बाद अब हुरंगा की धूम मची हुई है यहां शहर शहर गांव गांव हुरंगा खेला जा रहा है मंगलवार को भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ जी की नगरी में हुरंगा का आयोजन किया गया। यहां हुरंगा के दौरान कोड़ा मार होली खेली गई हुरियारिनों ने यहां हुरियारों के कपड़े फाड़े और फिर उसका कोड़ा बनाकर टेसू से बने रंग में भिगोकर किया हुरियारों पर वार, होली के अगले दिन धूम मची भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ की नगरी में यहां दाऊजी मंदिर में भव्य हुरंगा का आयोजन किया गया मंदिर के आंगन में टेसू से बने रंगों को भरा गया इसके बाद बलदेव कस्बे के हुरियारे और हुरियारिन एकत्रित हुए दोपहर में बलदेव जी के मंदिर में एकत्रित हुए हुरियारिन और हुरियारों के झुंड जैसे ही होली के रसिया का गायन शुरू हुआ उसी के साथ ही वह नाचने लगे और हो गई हुरंगा की शुरुआत

दाऊजी मंदिर का हुरंगा पुरे विश्व में प्रसिद्ध है जो होली के एक दिन बाद मनाया जाता है इसे देखने के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बलदेव आते है इस हुरंगे में पांडेय समाज के लोग सम्मिलित होते है जो इस मंदिर के पुजारी भी है हुरंगे के लिए खासतौर पर गुलाल बनाया जाता है और टेशू के फूल मंगाए जाते है कई दिनों पहले से ही हुरंगे की तैयारी मंदिर परिसर में शुरू हो जाती है हुरंगे के दिन सुबह 5 बजे मंदिर के पट खुल जाते है हुरंगा दोपहर में करीब 1 बजे शुरू हुआ हुरंगे में भाभी हुरियारों के कपड़ो को फाड़ती है और उसी कपडे को पानी में भिगोकर प्यार से हुरियारों के शरीर पर कोड़ा बनाकर मारती है और ब्रिज की वेशभूषा में सज धज कर आते है ब्रज की होली भगवान श्री कृष्ण पर केंद्रित है तो हुरंगा उनके बड़े भाई बलदाऊ जी पर दाऊजी मंदिर में खेले जाने वाले हुरंगा के नायक स्वयं भगवान शेषावतार बलदाऊ जी होते हैं । देखे मथुरा से डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ चैनल तेज सिंह की रिपोट 151171144

                                                                         

20240327095036345455363.mp4

20240327095045772714452.mp4

20240327095056257836102.mp4

20240327095106020880626.mp4

20240327095128217804337.mp4

20240327095145362110343.mp4


Subscriber

173829

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - देश के चार हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप, सीआईएसएफ को आया ई-मेल     नई दिल्ली - सुंदर पिचाई ने Google में पूरे किए 20 साल, कहा- बहुत कुछ बदल गया     नई दिल्‍ली - कोलकाता और पंजाब ने मिलकर रिकॉर्ड्स बुक को दहला दिया, T20 क्रिकेट में बना डाला नया कीर्तिमान     मंगलुरु - न बिजली, न रोड कनेक्टिविटी... फिर भी हुई 100 फीसद वोटिंग, आठ किलोमीटर पैदल चलकर जाते हैं मतदान केंद्र