यूपी प्रतापगढ़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीएम शुक्ल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि फाइलेरिया एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है यह दुनिया में विकलांगता का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। यह बीमारी मच्छर के काटने से फैलती है इसके परजीवी बिना किसी लक्षण के भी मनुष्य के शरीर में लंबे समय तक रह सकते हैं और मनुष्य स्वस्थ रहते हुए भी इस रोग को दूसरे लोगों तक फैला सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष में एक बार डी ई सी, एल्बेंडा एवं आइवरमेक्टिन दवा का सेवन करके फाइलेरिया जैसे गंभीर रोग से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि आगामी 10 फरवरी से 28 फरवरी तक जनपद प्रतापगढ़ के विकासखंड आसपुर देवसरा, कलाकार, मांधाता, पट्टी, सदर एवं शिवगढ़ में स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा खिलाएंगे। देखे प्रतापगढ़ से विशाल रावत की रिपोट 151019049
20240208213917246313643.mp4
20240208214037082107116.mp4
20240208214141089406736.mp4