फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया हिमाचल कांगडा। पालमपुर के बगौड़ा में बीती रात को हुए गोलीकांड में दो लोग घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को टांडा रैफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों रात को कहीं से वापस आ रहे थे। बगौड़ा पहुंचने पर गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। आरोपियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना कैसे हुई यह घायलों के बयानों के बाद ही पता चलेगा। पुलिस की टीम टांडा अस्पताल बयान लेने पहुंच गई है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। रत्न चंद स्टेट ब्यूरो चीफ हिमाचल फास्ट न्यूज इंडिया 151049876
