यूपी, गोरखपुर में त्योहारों के बीतने के बाद डीजे का शोर थमा तो अब राप्ती नदी के राजघाट पर कृत्रिम तालाब के दुर्गंध ने उधर से गुजरने वालों और आसपास के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए गए इस कृत्रिम तालाब में मलबे के साथ पानी सड़ने लगा है।
पास में ही एकला बंधे के पास डंपिंग किए गए कूड़े के बदबू से लोग पहले ही परेशान थे, अब तालाब से उठने वाले दुर्गंध से आसपास के घरों के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। अपनी किस्मत को कोस रहे लोगों का कहना है कि पता नहीं, क्या सूझा कि हम लोगों ने राप्ती किनारे घर बनवा लिया। दशहरा में दुर्गा पूजा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर निगम की ओर से राप्ती नदी के तट पर एकला बांध से सटे तीन कृत्रिम पोखरे बनाए गए। इसी पोखरे में लक्ष्मी और छठ पूजा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस कृत्रिम पोखरे में प्रतिमा के साथ साज-सज्जा के सामान समेत अन्य सामग्री भी डाल दी गई। पोखरे की सफाई नहीं होने और उसे पाटे नहीं जाने से पानी सड़ गया है। इससे दुर्गंध उठने लगी है। इसके चलते राजघाट पुल से गुजरने वाले राहगीर परेशान हैं। एरिया इंचार्ज जसवीर मोदनवाल कुसमी बाजार 151167985
