यूपी। संत कबीर नगर थाना धनघटा क्षेत्र के दक्षिणांचल में स्थित 44 up BN NCC प्रेमचंद इंटर कॉलेज गोरैयाघाट के कैंडिडेट द्वारा पुनीत सागर अभियान के तहत रेली निकालते हुए अमृत सरोवर घोरांग ग्राम पंचायत पहुंचे। जहां पहुंचकर अमृत सरोवर की साफ सफाई तथा जल संरक्षण विषय पर एनसीसी अधिकारी इंद्रसेन राय ने बच्चों और समाज के जो लोग पोखरे पर उपस्थित थे। उन्हें जल जीवन के महत्व पर चर्चा किया। संपूर्ण कार्यक्रम में अमृत सरोवर जिनकी सोच से एक भव्य दिव्य सरोवर अपना आकर ले रहा है। घोरांग गांव के पुर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजय सिंह राठौर और प्रधान प्रतिनिधि धनजय सिंह राठौड़ ने सभी कैंडिडेट्स वी ए एन ओ का आभार व्यक्त करते हुए समाज में हमेशा उन्नत कार्य करने की प्रेरणा दिया। साथ मे घोरांग के सम्मानित कुशेंद्र सिंह, देवनारायण सिंह, रोहित शर्मा, दिनेश सिंह, दिनेश चौहान, दिवाकर सिंह, इंद्रमणि पांडे, मौजूद रहे। समाज में हमेशा उत्कृष्ट कार्य करने की सराहना किया। पुनः सीनियर कैंडिट सार्जेंट प्रिंस ने ए एन ओ से अनुमति लेकर आगे बढ़ाया रैली। रैली में सी एल पी शालिनी, सी एल पी गणेश चौहान, कैंडिडेट कंचन माझी, सुनील व अन्य कैंडिडेट की अग्रणी भूमिका रही। सभी कार्यक्रमों को पी आई अमित ने निर्देशित किया। वही पुर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजय सिंह राठौर ने सभी को संबोधित करते हुए, प्रकृति के द्वारा हमे जो मिला है। उसे बचाने की जिम्मेदारी हम सभी लोगो की है। एन सी सी के बच्चो को जलपान करा कर उत्साह वर्धन किया। एन सी सी की वर्दी देख अन्य बच्चो मे देश भक्ति का जज़्बा देखा गया। ऐसे कार्यक्रम हमेशा होना चाहिए। ये बाते ग्रामीणों के द्वारा बात करते देखा गया। धनघटा से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट 151166289
