EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डेढ़ साल के बाद भी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में अभी तक अधिकारियों पर नही हुई कोई कार्रवाई
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0 0
    20 Nov 2023 13:14 PM



हिमाचल, शिमला: प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच पुलिस भर्ती में शामिल अधिकारियों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर सीबीआई की जांच एफआईआर दर्ज करने से आगे नहीं बढ़ पाई है। पेपर खरीदने वाले अभ्यर्थियों पर तो मामले दर्ज किए गए है, लेकिन जिन अधिकारियों की पेपर करवाने की जिम्मेदारी थी उन पर अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को डेढ़ साल से अधिक समय बीत जाने के बाद अभी तक पुलिस भर्ती में पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई, इसको लेकर विपक्ष में रहते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी पुलिस भर्ती की प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे, लेकिन प्रदेश में सरकार बदलने के बाद भी पुलिस भर्ती में शामिल अधिकारियों पर कोई जांच शुरू नहीं हो पाई है। 

 

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तीन एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई चंडीगढ़ कार्यालय की टीम को पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच सौंपी गई है, लेकिन पुलिस भर्ती में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई करने को लेकर सीबीआई भी सुस्त दिखाई दे रही है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस की एसआईटी ने 183 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया था और तीन अलग-अलग चार्जशीट दायर की गई थी। इसके अलावा पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच के लिए बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स का भी गठन किया था। उसके बाद पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सरकार ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच के लिए 18 मई, 2022 को अपनी सहमति दी थी। केंद्र सरकार ने पहली नवंबर को सीबीआई जांच के लिए अपनी सहमति दी थी। केंद्रीय जांच ब्यूरो पुलिस कांस्टेबल और ड्राइवर भर्ती पेपर लीक मामले में तीन एफआईआर दर्ज की है, लेकिन पेपर करवाने वाले अधिकारियों तक सीबीआई की जांच नहीं पहुंच पाई है। सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में पूरे मामले की नए सिरे से जांच कर रही है। रत्न चंद स्टेट ब्यूरो चीफ हिमाचल फास्ट न्यूज इंडिया 151049876

 



Subscriber

188599

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना