EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अमृतसर कोर्ट में पेश हुए AAP सांसद संजय सिंह, भारी सुरक्षा के साथ लाई दिल्ली पुलिस
  • 151108625 - MANGAL SINGH 0 0
    20 Nov 2023 08:37 AM



अमृतसर  : आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह अपनी पत्नी सहित आज अमृतसर में पहुंचे।  सांसद संजय सिंह एक मानहानि केस को लेकर पहुंचे हैं। गौरतलब है कि 2016-17 में बिक्रम मजीठिया ने ड्रग्स मामले में टिप्पणी करने पर आप सांसद संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल व अन्य के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था। आज इस केस में संजय सिंह को तिहाड़ जेल से दिल्ली पुलिस पूरी सुरक्षा में जम्मू तवी ट्रेन से अमृतसर लेकर पहुंची। अरविंद केजरीवाल इस केस से बाहर आ गए थे लेकिन संजय सिंह के खिलाफ केस चल रहा था। इस केस आज इस केस में सुनवाई हुई जिसमें बिक्रम मजीठिया भी मौजूद रहे। अदालत के बाहर संजय सिंह के एडवोकेट परमिंदर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की और बताया कि आज सुनवाई माननीय सीजेएम की अदालत में होगी जिसमें संजय सिंह व बिक्रम मजीठिया दोनों उपस्थित रहें। इस केस की अब अगली सुनवाई 16 दिसंबर को है। बता दें संजय सिंह एक्साइज मामल में तिहाड़ जेल में बंद है जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर अमृतसर लाया गया है। 



Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना