EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अश्लील वीडियो बनाकर रंगदारी वसूलने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, देवरिया की रहने वाली हैं आरोपी
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 0 0
    18 Nov 2023 18:16 PM



फास्ट न्यूज इंडिया

यूपी, गोरखपुर में किराये का कमरा दिलाने या फिर लिफ्ट लेकर अश्लील वीडियो बनाने और फिर रंगदारी मांगने वाले गिरोह की दो और महिलाओं को गोरखपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।

 

एक महीने पहले गिरोह के सरगना और हॉस्पिटल के आरोपी संचालक विकास सिन्हा को गिरफ्तार कर पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ किया था। तभी से आरोपी महिलाएं वांछित चल रही थीं, जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है। 

 



पकड़ी गई महिलाओं की पहचान देवरिया के रामपुर कारखाना इलाक के महादेव बाजार की रेखा सिंह व भलुअनी के अकटहा निवासी हेमवंती के रूप में हुई है।  एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पकड़ी गईं आरोपियों के बारे में जानकारी दीI एसपी ने बताया कि मोतिहारी, बिहार के टाउनहाल, बलुआताल वार्ड नंबर 29 का रहने वाला विकास सिन्हा जेल बाइपास पर आरोही हाॅस्पिटल चलाता थाI वह दवा का व्यापार भी करता था ।

व्यापार व हाॅस्पिटल में शेयर के नाम पर उसने व्यापारी संजय अग्रवाल से छह लाख, प्रवीन प्रकाश से आठ लाख, अमित सिंह से पांच लाख, अमृत से 22 लाख, संजीव पांडेय से छह लाख, आलोक श्रीवास्तव से छह लाख और गोरखनाथ, चक्सा हुसैन के रहने वाले इम्तियाज से 10 लाख लिए थे।

सभी लोगों के रुपये हड़पकर कर उसने शाहपुर क्षेत्र में ही एक और हाॅस्पिटल खोल लियाI रुपये वापस मांगने पर विकास ने रेखा सिंह व हेमवंती पटेल से इम्तियाज के विरुद्ध चिलुआताल व गोरखनाथ थाने में केस दर्ज करा दिया। तीन वर्ष के भीतर इन लोगों ने इम्तियाज पर कुल पांच केस दर्ज करा दिए, जिसमें समझौता कराने के नाम पर उससे 50 लाख रुपये रंगदारी मांग रहे थे। एरिया इंचार्ज जसवीर मोदनवाल कुसमी बाजार 151167985

 



Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना