EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संगकारा बोले- नो पॉलिटिक्स
  • 151045428 - SHRUTI DUBEY 0 0
    13 Aug 2018 21:30 PM



संगकारा बोले- नो पॉलिटिक्स, अगला इमरान खान बनने का इरादा नहीं श्रीलंका के कई दिग्गज क्रिकेटर राजनीति में सफल रहे हैं. विश्व कप विजेता कप्तान रहे अर्जुन रणतुंगा मौजूदा सरकार में मंत्री हैं, जबकि पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उप मंत्री रहे.श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा ने कहा है कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है. इससे पहले स्थानीय मीडिया ने कहा था कि संगकारा की नजरें अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनावों पर टिकी हैं. संगकारा की यह प्रतिक्रिया उस समय आई है जब मीडिया उनकी तुलना पूर्व महान ऑलराउंडर इमरान खान से कर रही है, जो शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं. 40 साल के संगकारा ने बयान में कहा, ‘मैं हमेशा के लिए अटकल और कयास पर रोक लगाना चाहता हूं और पुष्टि करता हूं कि राजनीतिक पद को लेकर मेरी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है. उन्होंने कहा, मेरी ऐसी महत्वाकांक्षा कभी नहीं थी और न ही रहेगी. श्रीलंका के सत्ताधारी गठबंधन और मुख्य विरोधी गुट ने अब तक अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.


Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना