EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

करवाचौथ पर अमांपुर का बाजार गुलजार, सोलह शृंगार के सामान की खूब हुई खरीदारी
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0 0
    30 Oct 2023 18:32 PM



यूपी कासगंज l अमांपुर कस्बा में करवाचौथ की तैयारी को लेकर बाजार में सोमवार सुबह से महिलाओं की चहल पहल रही। सोमवार को बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। सुहागिनों ने बाजार में जमकर खरीदारी की। बारहद्रारी, सर्राफा बाजार, कालेज रोड सहित कपड़ों, चूड़ियां, कास्मेटिक, ज्वैलर्स, करवे व सौंदर्य प्रसाधन का सामान बेचने वाले लोगों की दुकानों पर महिलाओं एवं युवतियों के झुक्कान लगे रहे। करवाचौथ का पर्व बुधवार को हैं। सुहागिनों के लिए यह दिन।सबसे खास होता हैं। वे पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को सजधज कर पति की लम्बी आयु के लिए विधि-विधान से पूजन करती हैं। करवाचौथ को लेकर महिलाओं में बेहद उत्साह हैं।इस दौरान बाजार में जाम की भी स्थिति बनी रही। करवाचौथ का त्यौहार मनाने को लेकर महिलाएं बेहद उत्साहित बनी हुई हैं। इसके चलते सोमवार को बाजारों में महिलाओं की भीड़ अधिक रही। मेहंदी सेंटर से लेकर ब्यूटी पार्लर तक काफी भीड़भाड रही। ब्यूटी पार्लरों में कई घंटों के इतजार के बाद महिलाओं का सजने संवरने के लिए नंबर आया। इस दौरान महिलाओं ने गहनों, सौंदर्य संबंधी सामान से लेकर फैंसी परिधान जैसे लहंगा, जरी वाली साड़ियां, लांचा सहित अन्य कई किस्म के आकर्षक परिधनों की खरीदारी की। इसके साथ ही सोने एवं चांदी के आभूषणों की खरीदारी की। हिन्दू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए मुख्य पर्व है करवा चौथ।संजय सिंह डिस्ट्रिक इंचार्ज कासगंज फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 151110069



Subscriber

188591

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना