EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

द्रविड़ की चहल को सलाह
  • 151045428 - SHRUTI DUBEY 0 0
    08 Aug 2018 07:50 AM



इंडिया ए टीम के कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को अगर टेस्ट क्रिकेट में जगह बनानी है तो फर्स्ट क्लास क्रिकेट अधिक खेलना होगा. पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि इस लेग स्पिनर के पास कौशल है और इसलिए उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्तमान ए सीरीज में खुद को साबित करने का मौका दिया गया है. हालाकि वो मैच में ही दो ही विकेट ले सके. द्रविड़ ने कहा, चहल में भारतीय चयनकर्ता काफी दिलचस्पी ले रहे हैं और वे देखना चाहते हैं कि लाल गेंद से क्रिकेट खेलने पर वह कैसा प्रदर्शन करता है क्योंकि उसने अब तक इस तरह की क्रिकेट कम खेली है. इसलिए अच्छा है कि हमने उसे कुछ मौके दिये और उनके परिणाम अच्छे आए. इसलिए चहल जितना अधिक लाल गेंद से क्रिकेट खेलेगा वह उतना अधिक अनुभव हासिल करेगा. इसमें कोई संदेह नहीं है कि उसके पास कौशल है लेकिन उसे अधिक से अधिक मैच खेलने की जरूरत है.इस दिग्गज बल्लेबाज ने इंडिया ए की साउथ अफ्रीका ए पर पारी और 30 रन से जीत के बाद मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ की भी तारीफ की. द्रविड़ ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, पिछले एक साल से उन्होंने अपने प्रदर्शन से दिखाया है कि वे बहुत अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्हें एक खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ते हुए देखना अच्छा है. मौका है या नहीं यह फैसला करना मेरा काम नहीं है लेकिन वे वास्तव में अच्छा खेल रहे हैं. इस मैच में मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन बेजोड़ था और पृथ्वी हर स्तर पर लगातार सुधार कर रहा है


Subscriber

188592

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना