महाराष्ट्र भंडारा। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मुसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। करकापुर और आसपास के गांवक्षेत्र के खेतिहर किसानों की धान फसल बर्बाद हो चुकी है। तहसीलदार, पटवारी तथा जिला प्रशाशन को इसकी जानकारी दी गई किन्तु बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की प्रशाशन द्वारा अनदेखी की जा रही है और कई मकान क्षतिग्रस्त हो चुके है, पर प्रशासन की लापरवाही से किसानों में असंतोष है। इस सम्बन्ध में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रमोद तीतीरमारे,और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अल्पसंख्यक सेल के सचिव कलाम भाई ने अपनी टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और किसानों से संवाद कर प्रशाशन की लापरवाही चिंता जताइ एवं प्रशासन की तरफ से यदि किसानों को फसल बीमा लाभ तथा नुक्सान भरपाई नहीं दी गई तो किसानों के साथ मिलकर कांग्रेस आंदोलन करेंगी ऐसी चेतावनी दी। उनके साथ युवक कांग्रेस तहसील अध्यक्ष उमेश कटरे, उपाध्यक्ष आशीष निखाड़े, तुमसर शहर कांगेस नेता अमर रगड़े, पूर्व पार्सद बाला ठाकुर एवं क्षेत्र के ग्रामीण किसान उपस्थित थे। अभिभूति राजन मिश्रा एरिया इंचार्ज चैनल वार्ड न. 3
20230923232542921121615.mp4
20230923232939284568130.mp4
20230923233103961231837.mp4
