राजस्थान अलवर। खैरथल तिजारा जिले से किशनगढ़ बास बीबीरानी भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन संकल्प यात्रा आज बीबीरानी में पहुंची। तय समय से लगभग ढाई घंटे देरी से पहुंची यात्रा। तेज गर्मी में भी जनता अपने प्रिय पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के समर्थन में सभा स्थल पर मौजूद रही। पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के नेतृत्व में आज बीबीरानी में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस परिवर्तन संकल्प जनसभा के मुख्य वक्ता एवं अतिथि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया रहे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपने भाषण में कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा हाल ही में महिलाओं के सम्मान में 33% आरक्षण दिया गया है। सावंत ने बताया कि आज पूरे विश्व में मोदी मोदी की गूंज है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण जी-20 सम्मेलन में भी देखा गया। इस बार जनता का मूड बता रहा है कि राजस्थान में 160 से भी ज्यादा सीटे भाजपा जीत रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि जो बिजली की व्यवस्था पूर्व भाजपा सरकार में थी आज वह नहीं है लोग ट्रांसफार्मर और अन्य सामानों के लिए विभागों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। राजस्थान में अपराध और महिला अत्याचार चरम सीमा पर है। साल साल भर पढ़ाई करने के बाद भी जब बच्चे पेपर देने जाते हैं तो पेपर लीक हो जाते हैं। सड़कों की हालत खराब है पता ही नही की सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है। देखे खैरथल से रिपोर्टिंग इंचार्ज चैनल बबलू मेहता की रिपोर्ट
20230923100608168725801.mp4
20230923100811109656274.mp4
