EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

किच्छा में बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह कार्यक्रम के मेले का आयोजन
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    19 Sep 2023 20:10 PM



उत्तराखंड किच्छा । नई मण्डी समिति किच्छा में बाल विकास विभाग द्वारा मिशन पोषण 2.0 के तहत पोषण माह कार्यक्रम के अन्तर्गत पोषण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ द्वारा प्रतिभाग किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमा काण्डपाल द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य व रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि परिवार में मॉ का स्थान सबसे महत्वपूर्ण होता है यदि मां स्वस्थ्य होगी तो बच्चे एवं परिवार भी स्वस्थ होगा। उन्होंने सभी से अपनी दिनचर्या में पौष्टिक एवं मोटे अनाज को ग्रहण करने तथा स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने को कहा।
कार्यक्रम में 50 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई़़़, 50 अन्न प्रासन और 50 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। रंगोवली प्रतियोगिता के माध्यम से मोटे अनाज के सेवन हेतु प्रोत्साहित किया गया। मेहन्दी प्रतियोगिता द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और प्रधानमंत्री मातृ वन्दन योजना का प्रचार प्रसार किया गया। पोषण मटके के माध्यम से जन समुदाय को पौष्टिक भोजन हेतु जागरूक किया गया।
सास्ंकृति कार्यक्रम में पोषण गीतों के माध्यम से पोषण के प्रति जागरूक किया गया और साथ ही व्यंजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बिन्दुवासिनी द्वारा किया गया।


शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 151045804



Subscriber

188804

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना