EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

320 आवास लाभार्थियों को मिला स्वीकृत पत्र
  • 151106957 - RAKESH 0 0
    19 Sep 2023 18:55 PM



यूपी जौनपुर। महराजगंज विकासखण्ड सभागार में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2023/24 में स्वीकृत आवास के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। स्वीकृति प्रमाण पत्र समारोह के मुख्य अतिथि विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने मुसहर जाति के, दिव्यांग तथा प्राकृतिक आपदा से पीड़ित 320 लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र वितरण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आवास की चालिस हजार रुपये की पहली किश्त आप के खाते में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने आनलाइन भेज दिया है सभी लाभार्थी आवास का निर्माण शुरू कर दें। ताकि दूसरी व तीसरी किश्त मिलते ही आप का आवास पूर्ण हो जाय। उन्होंने कहा कि जिसका आवास जितनी जल्दी पूर्ण होगा उस लाभार्थी को उतनी जल्दी शौचालय, ईंधन गैस, बिजली कनेक्शन तथा आयुष्मान कार्ड का लाभ नि:शुल्क मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की पहली सरकार है जो आवास देने के साथ ही आप को नि:शुल्क सभी अन्य सुविधाएं दे रही है। उन्होंने सभी ग्रामप्रधान, पंचायत सचिवों तथा खण्ड विकास अधिकारी को संकल्प दिलाया कि उनकी ग्राम पंचायत में आवास के लिए एक भी दिव्यांग, मुसहर , तथा प्राकृतिक आपदा से पीड़ित व्यक्ति वंचित न रहे। मौके पर बीडीओ हरीश चंद्र कौशिक, एडीओ कॉपरेटिव संजय सिंह, एडीओ एजी सत्येंद्र सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष अवधेश उपाध्याय, अम्बुज तिवारी,अतुल,उमा प्रताप सिंह सहित लाभार्थी मौजूद रहे।



Subscriber

188586

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना