यूपी के प्रयागराज जिले के मुंडेरा स्थित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला एवं मृदा सर्वेक्षण अधिकारी प्रयागराज के कार्यालय का, जहां आज कृषि समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह ने औचक निरीक्षण किया, जहां पर देखा कि कार्यालय में सहायक निदेशक भूमि परीक्षण प्रयोगशाला मुंडेरा एवं मृदा सर्वेक्षण अधिकारी नदारत रहे, वही दोनों ही मंडलीय कार्यालयों की स्थिति जर्जर और दयनीय अवस्था में दिखी, तो वही अधिकारी के बगल में रखी टूटी मेजों को देखकर भड़के, और आयोग के सदस्य गहरी नाराजगी जताते हुए, कहां जिस स्थिति में कार्यालय को रखा गया है। प्रदेश में शायद इतनी बुरी स्थिति में कोई कार्यालय होगा। जबकि प्रदेश सरकार द्वारा सभी मदों में पर्याप्त धनराशि का आवंटन किया जाता है। बताते चलें कि मृदा सर्वेक्षण अधिकारी हरिहरनाथ सिंह कौशांबी जनपद के मूल निवासी होते हुए भी लगातार जनपद प्रयागराज में विगत कई वर्षों से कार्यरत रहे हैं। यहां प्रदेश स्तर के अधिकारियों द्वारा निलंबन की प्रबल संस्तुति होने के बावजूद राजनीतिक पकड़ होने के कारण लगातार पदोन्नति के साथ प्रयागराज में ही जमे हुए हैं। आगे कृषि आयोग के सदस्य ने बताया कि परीक्षण प्रयोगशाला में उपयोग में लाई जाने वाली कांच की बोतले धूल से भरी हुई थी। यहां तक कि यहां पर काम करने वाले कर्मचारी लाचार दिखे, ऐसा प्रतीत हो रहा था की प्रयोगशाला में कई वर्षों से नमूने तक की जांच नहीं की गई है। इससे पता चलता है कि सारे काम सिर्फ कागजों पर विगत कई वर्षों से किया जा रहा है। यहां तक कि करीब विगत 3 वर्षों से पूर्व मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानो को देने के लिए अब तैयार किया जा रहा। वही मृदा सर्वेक्षण में प्रयोग की जाने वाली सरकारी वाहन का प्रभारी अधिकारी द्वारा अपने ही व्यक्तिगत कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा है। मनोज सिंह स्टेट ब्यूरो चीफ यूपी सेन्ट्रल 151008265
20230919095112801563764.mp4
2023091909513103614048.mp4
2023091909513823962356.mp4
20230919095143484718085.mp4
20230919095204469324874.mp4
2023091909521029722715.mp4
20230919095218984840250.mp4
20230919095225563350244.mp4
20230919095237203481676.mp4
20230919095248996441680.mp4
20230919095258261220445.mp4
20230919095309324301575.mp4
20230919095322136153368.mp4
20230919095334089673625.mp4
20230919095401913862142.mp4
20230919095407507876850.mp4
20230919095417085615382.mp4
20230919095424226241406.mp4
20230919095435148214613.mp4
20230919095444002357572.mp4
20230919095457659177571.mp4
20230919095502174857326.mp4
20230919095510612147376.mp4
20230919095526471271387.mp4
20230919095541404275721.mp4
20230919095546045338110.mp4
