EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

केलाखेड़ा में चिंहित अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    18 Sep 2023 18:35 PM



उत्तराखंड केलाखेड़ा । नगर में सड़क के दोनों ओर लोनिवि ने अतिक्रमण को चिह्नित किया था। इसे हटाने के लिए दल बल के साथ टीम पहुंची, लेकिन लोगों ने टीम का विरोध करते हुए उनसे कुछ दिनों की और मोहलत मांगी। एसडीएम राकेश तिवारी के हस्तक्षेप के बाद अतिक्रमणकारियों को सात दिन में स्वयं अतिक्रमण हटाने पर सहमति बनी और टीम वापस लौट गई। लोनिवि ने केलाखेड़ा नगर में सड़क के दोनों ओर 20 फीट, 26 फीट और 35 फीट अलग-अलग जगहों पर लाल निशान लगाकर अतिक्रमण चिह्नित किया था। वहीं सोमवार को लोनिवि की टीम दलबल के साथ केलाखेड़ा में चिह्नित की गई जगह से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। टीम को देखकर नगर पंचायत अध्यक्ष अकरम पठान और अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए और टीम का विरोध करने लगे। वहीं इन लोगों ने लोनिवि अधिकारियों से कुछ समय की मोहलत मांगी, लेकिन अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों का हवाला देकर मना कर दिया।


शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 151045804



Subscriber

188590

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना