EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

115 रुपये के लिए कर दी हत्या, गला रेतकर तीन चचेरे भाइयों ने दोस्त को उतारा मौत के घाट
  • 151171416 - AKANKSHA DUBEY 0 0
    17 Sep 2023 15:20 PM



यूपी महराजगंज। घुघली कस्बे के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले लापता चंदन (15) का शव रविवार को कोठीभार थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के पास केले के खेत में मिला। तीन चचेरे भाई मिलकर किशोर की बकुआ से गला रेतकर हत्या कर दी। 115 रुपये लेन देने को लेकर विवाद को लेकर यह घटना हुई है। पुलिन ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को घुघली कस्बे के रहने वाले तीन चचेरे भाई श्याम 18, सन्नी 20 व एक किशोर बाइक से देर शाम घर से निकले। मुहल्ले के चंदन को भी साथ लेकर बाइक से साथ ले गए। ढोढीला गांव के चौराहे के पास देशी शराब के सामने अंडे की दुकान पर 115 रुपए अंडे खाने के बाद तीनों ने चंदन से भुगतान करने के लिए कहा। चंदन ने रकम देने से मना कर दिया तो युवक आक्रोशित हो गए। सभी ने मिलकर वही अंडे की दुकान पर नोकझोक की। इसके बाद चंदन को साथ लेकर अहिरौली गांव में गंडक नदी किनारे केले के खेत में लेकर गए। यहां तीनों ने मिलकर चंदन को गला रेतकर मार डाला। खेत में ही केले के पत्ते से शव को ढक कर घर चले आए। चंदन घर नहीं आया तो परिजन परेशान हो गए। थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने शक के आधार से उसके दोस्तों से पूछताछ शुरू की। उसके एक नाबालिग दोस्त से पूछताछ हुई तो उसने सब कुछ सटीक बता दिया। पुलिस ने उसी की निशानदेही पर रविवार को केले के खेत से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि तीन चचेरे भाइयों के नाबालिग है। एक को बाल सुधार गृह भेजने के साथ दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।



Subscriber

188614

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना